PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर वेस्ट में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस किस प्रत्याशी को उतारने जा रही है चुनाव मैदान में,

punjab-jalandhar-west-by-election-congress-candidate-surinder-kaur

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दो पार्टियों ने अपने उम्मीदवार की घोषणा बीते दिन कर दी है, जिसमें भाजपा ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को टिकट दिया गया है और आप ने भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी भी अपने टिकट की घोषणा कर सकती है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अब तक के चुनावों में विजय रही रही पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट देने की चर्चा अब तेज हो गई है। सुरिंदर कौर का नाम फिलाहल फाइनल माना जा रहा है, लेकिन अभी घोषणा होना बाकी है। जल्द ही कांग्रेस हाईकमान की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है। वहीं देर रात से एक अफवाह फैली हुई थी कि मोहिंदर सिंह केपी फिर से एक बार कांग्रेस पार्टी में वापसी कर सकते हैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें वेस्ट हल्के से टिकट दे सकती है। मगर इन सभी बातों का जवाब पूछने पर मोहिंदर सिंह केपी ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं।

.

punjab-jalandhar-west-by-election-congress-candidate-surinder-kaur

.

लोकसभा चुनाव में वेस्ट हल्के से प्रचंड जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी, सीनियर नेताओं ओर कार्यकर्ताओं के हौसले भी कम बुलंद नहीं दिख रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि वेस्ट हल्के में कांग्रेस का पलड़ा भी उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही भारी हो सकता है और यह चुनावी अखाडा दोगुना नहीं त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील हो सकता है। वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी लगातार कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा और वह प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करवाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ और मजबूत करेगा।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि इस समय वेस्ट हलके में सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोकि पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुकी सुरिंदर कौर हैं के ऊपर ही कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दाव लगाने की कोशिश में हैं क्योंकि उनके इलावा कोई और मजबूत दावेदार ना तो जनता को और न ही पार्टी को इस समय नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका नाम कभी भी फाइनल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप पार्टी ओर खासकर बीजेपी के लिए चुनावी अखाड़े में उतरना बहुत ही कठिन होगा हालाँकि हर प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत इस चुनावी अखाड़े में लगाने की भरपूर कोशिश करेगा।

.