PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला, 2 पक्षों में हुआ खुनी टकराब, 10-15 युवकों ने तेजधार ह​थियारों से किया जानलेवा हमला, 5 गंभीर घायल, फैली सनसनी,

punjab-kapurthala-jabbowal-village-of-sultanpur-lodhi-fight-two-parties-injured-police-action-ptb-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव जब्बोवाल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूब पथराव हुआ। बात यहीं पर नहीं थमी, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खूब तलवारें चलाईं और लाठियां भांजीं। इस झड़प में दोनों पक्षों के 4 महिलाओं सहित 5 लोग जख्मी हुए है। जिन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

.

.

गुरदेव सिंह वासी जब्बोवाल ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से पांच मरले का प्लॉट अलॉट किया गया था, जहां हम ट्रॉली के माध्यम से ईंधन को स्टोर करने के लिए जा रहे थे तो दर्शन सिंह, नरिंदर कौर और उनके परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मां बंसो, पिता ज्ञान सिंह और नीलम पुत्री तरसेम घायल हो गए हैं।

.

punjab-kapurthala-jabbowal-village-of-sultanpur-lodhi-fight-two-parties-injured-police-action-ptb-crime-news

.

वहीं दूसरी तरफ गांव जब्बोवाल निवासी सरबजीत कौर और उषा रानी पुत्री दर्शन सिंह खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उन पर 10-15 युवकों ने तेजधार ह​थियारों से हमला किया है, जिसमें वह दोनों बहनें जख्मी हुई है। पांचों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।

.

.

इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटन स्थल पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई। वहीं थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO लखविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला गांव जब्बोवाल कालोनी का है। इन लोगों की चार-पांच दिन पहले भी लड़ाई हुई थी, जिसका समझौता हो गया था। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है व आगे की करवाई की जा रही है।

.

.

.