PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला, 20 जून को नशा विरोधी साइक्लोथॉन, तीन जिलों के साइकिल क्लब लेंगे हिस्सा,

punjab-kapurthala-police-organizes-cyclothon-anti-drug-campaign-ssp-gaurav-toora

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला पुलिस पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ‘स्वास्थ्य भी, विरासत भी’ थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 20 जून को सुबह 5:30 बजे गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होगा। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि साइक्लोथॉन गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाते हुए वहीं समाप्त होगी।

.

.

कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर के साइकिलिंग क्लब, एनजीओ और शहरवासी इसमें शामिल होंगे। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ दोहरी नीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, रैलियां और बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

.

जिला पुलिस नशे से प्रभावित लोगों को पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित कर रही है। इससे वे समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकेंगे। एसएसपी ने लोगों से साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि जनसहयोग से ही जिले को नशामुक्त किया जा सकता है।

.

.