PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, नाबालिग लड़की से किया प्रॉपटी डीलर ने दुष्कर्म, हुआ फरार,

punjab-jalandhar-15-year-old-minor-raped-by-property-dealer-naushad-ahmad-alias-naushad-ali-fir-ragisterd

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक 15 साल की नाबालिग के साथ शहर के प्रॉपटी डीलर कम कॉलोनाइजर द्वारा रेप कर दिया गया। इसे लेकर जब मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस के पास पहुंची तो तुरंत बच्ची का मेडिकल सिविल अस्पताल जालंधर से करवाया गया और मामले में एक FIR दर्ज कर ली गई। जिसमें पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

.

.

आरोपी प्रॉपटी डीलर की गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है। आरोपी की पहचान शिव नगर (सोढल मंदिर के पास) के रहने वाले नौशाद अहदम उर्फ नौशाद अली के रूप में हुई है। थाना-8 की पुलिस आरोपी की तलाश में रेड कर रही है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नौशाद अहमद ने उक्त बच्ची की मदद की थी, जिसके बाद दोनों संपर्क में आए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।

.

हालांकि आरोपी के परिवार का कहना था कि फिलहाल घर नहीं है, उसे कुछ युवक अपने साथ ले गए थे। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ राकेश कुमार ने कहा है कि फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घर से नौशाद को कौन लेकर गया, इस पर भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर मामला क्लियर हो पाएगा।

.

.