PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर बुजुर्ग की हत्या से फैली सनसनी, मचा हड़कंप,

punjab ludhiana elderly murdered outside district council office in bathinda Murder Case

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के जिला परिषद दफ्तर के बाहर आज यानि बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई / जब कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक बुजुर्ग की हत्या कर दिए जाने की सुचना पुलिस व स्थानीय लोगों तक पहुंची /

सुतों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या लोहे के हथियार से सिर पर वार कर की गई है हत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है / घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सहारा जनसेवा ने पुलिस की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंच दिया है /

वहीं मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है / वहीं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है / 26 जनवरी को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं / एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस के मौके शहर में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात होने के बावजूद मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने जिला परिषद के पास इलेक्ट्रीशियन जगजीत सिंह की हत्या कर दी /

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए / बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया / जानकारी के अनुसार साठ वर्षीय जगजीत सिंह जिला परिषद के पास गाड़ियों के इलेक्ट्रीशियन का काम करता था / जब मंगलवार रात को वो घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने जगजीत की तलाश शुरू कर दी /

बताया जा रहा है कि परिजन जब दुकान के पास पहुंचे तो खून से लथपथ जगजीत का शव मिला / घटना की सूचना मिलने पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी / CIA स्टाफ वन के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपितों का पता लगाने में जुटी है और आस पास के CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है /