PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया तिरंगा,

punjab republic day celebration cm channi hurls tricolor at jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : देश का 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड गाइडलाइंस के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया जा रहा है / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली / हाड़ कंपाने वाली ठंड और धुंध के बीच पुलिस के जवान परेड में पूरे जोश के साथ कदमताल करते नजर आए /

इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 124 व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है / पहली बार श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में केबल कैमरा और माइक के साथ पत्रकारों को स्टेडियम के बीच जाने की इजाजत दी है / ऐसा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया गया है /

मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि इस बार देश 75वां स्वतंत्र दिवस भी मनाने जा रहा है / ड्रोन के माध्यम से समागम पर नजर रखी जा रही है / कोविड के चलते सादगी के साथ सीमित दायरे में ही समागम मनाया जा रहा है /

इस बार भी गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया जा रहा है / इस बार न तो रंगारंग कार्यक्रम होगा और न ही विद्यार्थी परफार्म करेंगे / समारोह में कम भीड़ जुटे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं / जिलाधीश घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के चलते लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया गया है /