PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में गनमैन लेकर घूमने वाले गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने दबोचा, लाखों के कैश सहित एक मैगजीन, पिस्तौल व एक गाड़ी की पुलिस बरामद,

punjab-ludhiana-gangster-sandeep-arrested-with-illegal-weapons-gangster-cp-kuldeep-chahal-action

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में CIA-2 टीम ने गैंगस्टर संदीप लुधियाना को गिरफ्तार किया है। संदीप से पुलिस को 32 बोर की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। संदीप का लुधियाना में एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल बताए गए हैं। राजनीतिक रैलियों में भी संदीप और उसके साथियों को आम देखा जाता था। पुलिस को 4.56 लाख रुपए, एक फॉर्च्यूनर कार, एक मैग्जिन बरामद हुए है। पुलिस आज दोपहर के बाद प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।

.

CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने संदीप को भामियां इलाके में उसके घर से दबोचा है। संदीप गोरु बच्चा का साथी है। गैंगस्टर पुनीत बैंस ग्रुप और जतिंद्र जिंदी के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है। शहर में वर्चस्व कायम करने के लिए संदीप और उसके साथी गनमैन के साथ हथियारों के गीतों पर अक्सर रील बनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। पुलिस अब संदीप के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल डिटेल को भी खंगाल रही है। राजनीतिक नेताओं का करीबी होने के कारण बीते देर रात तक पुलिस पर काफी दबाव रहा।

.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप पर 10 से 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। देर रात तक पुलिस ने कई जगहों पर बरामदगी डालने के लिए लगातार रेड भी की है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के चार्ज लेने के बाद अब शहर में गैंगस्टरों की लिस्टें बननी शुरू हो गई हैं। जेल से जमानत आदि पर आए गैंगस्टरों पर पुलिस की नजर है। पुलिस बुधवार को संदीप की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर खुलासा कर सकती है। सूत्रों मुताबिक पुलिस संदीप के दड्‌डा-सट्‌टा में भी लिंक खोज रही है।

.

पुलिस को गुप्त सूचना है कि संदीप दड्‌डे-सट्‌टे भी बड़े स्तर पर चला रहा है। गोरु बच्चा का साथी होने के कारण संदीप की मोबाइल डिटेल और उसके करीबियों पर भी पुलिस की नजर है। आने वाले दिनों में उसके करीबियों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। सोर्स मुताबिक संदीप पर पिछले 1 महीने से पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था। संदीप की सोशल मीडिया पर प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की नजर रही है। लुधियाना पुलिस ने 5 महीने पहले कुख्यात गैंगस्टर पुनीत बैंस और जतिंदर जिंदी को गिरफ्तार किया था।

.

.

अब पुनीत बैंस और जिंदी ग्रुप की संदीप लुधियाना ग्रुप के साथ रंजिश चल रही है। उन्हें शक है कि उन्हें संदीप ने मुखबिरी करके पकड़वाया है। जिंदी और पुनीत बैंस से कुल 9 अवैध पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किया गया था। जिंदी की पुलिस को 18 मामलों में तलाश थी। पुनीत और जिंदी जेल में बंद है। संदीप के जेल जाने के बाद दोनों गैंग जेल में आमने-सामने हो सकते है। संदीप को हथियार किस व्यक्ति ने सप्लाई किए हैं, उसे दबोचने में पुलिस जुटी है।

.

हथियार तस्कर की लोकेशन सर्च करने के लिए संदीप के मोबाइल की काल डिटेल और वॉट्सऐप डिटेल पुलिस खंगाली रही है। सूत्रों मुताबिक पुलिस ने देर रात कुछ युवकों से पूछताछ भी की है। जिन युवकों की संदीप के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो आदि हैं, उन युवकों का साइबर क्राइम की मदद से पुलिस रिकार्ड चैक कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उनके हाथ बड़ी कामयाबी लग सकती है। सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो में संदीप के साथ कुछ गनमैन घूमते आम नजर आ जाते हैं। ये गनमैन क्या जिला पुलिस ने संदीप को दिए हैं या किसी अन्य व्यक्ति को पुलिस ने दिए हैं,

.

.

जिनका इस्तेमाल संदीप कर रहा है, यह जांच का विषय है। पुलिस अब उन लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है, जो संदीप के करीबी है और पुलिस ने उन्हें थ्रेट आदि के कारण गनमैन दिए हैं। आने वाले दिनों में उन लोगों के गनमैन वापस लिए जाने की भी चर्चा है। राजनीतिक पार्टियों के साथ संदीप की नजदीकियां होने के कारण पुलिस ने आज तक गनमैन की वीडियो पर कोई एक्शन नहीं लिया। लेकिन अब पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने एक्शन लेते हुए गैंगस्टरों पर नकेल कसनी शुरू की है। देर रात संदीप के कई करीबी घरों से भी फरार हैं।

.