PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

20 हजार की रिश्वत लेते हुए इस SHO को किया विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार,

vigilance-and-anti-corruption-bureau-arrested-this-sho-for-taking-bribe-of-rs-20-thousand-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बद्दी पुलिस जिला के अंतर्गत मानपुरा थाना के प्रभारी (एसएचओ) ललित कुमार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से एक आपराधिक मामले के निपटारे की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को मानपुरा थाना के प्रभारी (एसएचओ) ललित कुमार द्वारा रिश्वत मांगने की सुचना मिली थी, जिसके बाद स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और SHO को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि थाना प्रभारी को थाना में ही काबू किया गया या नहीं, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस थाना में ही विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

.

vigilance-and-anti-corruption-bureau-arrested-this-sho-for-taking-bribe-of-rs-20-thousand-big-news

.

.

वहीं थाना प्रभारी के खिलाफ PC एक्ट-2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको यह भी बता दें कि विजिलेंस की इस तरह की कार्रवाई में आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जाता है। उधर, एसएचओ की गिरफ्तारी की खबर पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गई। विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई जारी है।

.

.

.