PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर दिया भाजपा ने बड़ा झटका,

punjab ludhiana punjab chunav 2022 youth akali dal district president gurdeep gosha joins bjp PTB Big Breaking News

PTB Big Political चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल को आज उस समय बड़ा झटका लगा / जब जिला यूथ प्रधान और शिरोमणि अकाली दल के जुझारू नेता गुरदीप गोशा ने आखिरकार पार्टी का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया दिया / लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गोशा टिकट न मिलने से पार्टी से निराश चल रहे थे /

आज यानि मंगलवार को उन्होंने फेसबुक पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं / मैं तन, मन और धन से पार्टी और लोगों की सेवा करता रहा / किन्हीं कारणों से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं / कारणों का आने वाले समय में खुलासा करूंगा। समाज के प्रति अपनी सेवाएं जारी रखूंगा, साथ ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने की क्लिपिंग भी डाली है /

गोशा ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के समक्ष पार्टी ज्वाइन की, खास बात यह है कि ज्वाइन करने से चंद सेकेंड पहले गोशा ने इंटरनेट मीडिया पर पार्टी छोड़ने की बात कही, इससे शिअद के नेताओं को कुछ एक्शन का भी मौका नहीं मिला / दिल्ली में उनके साथ पंजाब के कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की, जिसमें अमृतसर के सरीन भी शामिल हैं /

गाैरतलब है कि इस साल हाेने जा रहे विधानसभा चुनावाें काे लेकर लुधियाना जिले में मुकाबला राेचक हाेने के आसार हैं / गाेशा के भाजपा में शामिल हाेने से शिरोमणि अकाली दल को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि लुधियाना में पार्टी के सभी मोर्चों में वह मुख्य भूमिका अदा करते थे /

लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल की चुनाव मुहिम में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे, उनके जाने से उनकी चुनाव मुहिम को भी झटका लगा है / ज्वाइनिंग के समय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं पंजाब भाजपा चुनाव कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र शेखावत और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद थे /