PTB Big न्यूज़ जालंधर / मानसा : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस गैंग के साथ कुछ राजनेता और सरकारी लोग भी शामिल थे। विदेश में बैठे लॉरेंस के कुछ दोस्त भी इस मर्डर के पीछे थे। भट्टी ने दावा किया कि किसी समय मूसेवाला और लॉरेंस के बीच दोस्ताना रिश्ते थे। लॉरेंस को खर्च वगैरह के लिए मूसेवाला पैसे भी भेजता था,
. .लेकिन जब लॉरेंस गैंग की डिमांड बढ़ गई तो यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। उसके बाद मूसेवाला के मर्डर की साजिश रची गई। शहजाद भट्टी ने यह दावा एक पाकिस्तानी पॉडकास्ट में किया जिससे जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है। 7 दिन पहले किए गए इस पॉडकास्ट में भट्टी ने लॉरेंस से अपनी दोस्ती और फिर दुश्मनी होने तक की कहानी भी बताई। सिद़्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब में मानसा जिले के जवाहर के गांव में
.4 शूटरों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उससे कुछ दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। पॉडकास्ट में भट्टी ने यहां तक कहा कि लॉरेंस खुद कुछ नहीं करता। सारी वारदातें भारत की सरकारी एजेंसियां करती हैं और लॉरेंस सिर्फ उनकी जिम्मेदारी लेता है। मुझे भी डेढ़ साल से मरवा देने की धमकियां मिल रही हैं।
. .






































