PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई,

punjab minister sanjeev arora home ed raid

सब फड़े जाणगे किस नेता ने किस पर कसा तंज, CM ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किस पर साधा निशाना,

PTB Big Political लुधियाना/जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दिग्गज नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। एक तरफ जहां बीते कुछ दिनों से ED की टीमें LPU के चेयरमैन व मौजूदा आप पार्टी के राजयसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर व ऑफिस को खंगालने में लगी हुई है। वहीं अब आज यानि शुक्रवार की सुबह आई बड़ी खबर के अब सियासी हलचल में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है।

.

इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार पंजाब से आप पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ED की बड़ी रेड हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि जांच एजेंसी की टीमें आज यानि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं थीं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिस वक्त रेड हुई, मंत्री घर पर नहीं थे।

.

बताया जा रहा है कि लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED ने रेड की है। बताया जा रहा है कि यह रियाल एस्टेट डायरेक्टर और संजीव अरोड़ा के करीबी माने जाते हैं। वहीं हेमंत सूद के लुधियाना में सराभा नगर स्थित कोठी नंबर 175-I पर भी रेड चल रही है। मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ED की टीमें जांच कर रही हैं।

.

वहीं ED से जुड़े सोर्सेज से यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सोर्सेज के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री संजीव अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया, जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इसमें नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड होते ही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे (सब पकड़े जाएंगे)।

.

वहीं इस रेड के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। BJP लोगों से नहीं बल्कि सीबीआई, ED, चुनाव आयोग या डराने वाले दफ्तरों के जरिए चुनाव जीतती है। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 की तैयारी करनी है तो लोगों के बीच जाकर करो, ED या CD से नहीं।

.

वहीं, मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने X हैंडल पर लिखा- मैं देश का जिम्मेदार नागरिक हूं और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। मुझे विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी।

.

वहीं बिट्‌टू बोले- राघव चड्‌ढा अब गवाह बने, सारे कारनामे बाहर आएंगे: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्रियल प्लाट मिले थे ताकि वो इंडस्ट्री लगाएं और लोगों को रोजगार दें। मगर उन्होंने उन प्लाटों को कॉमर्शियल कर दिया और वहां पर बड़े-बड़े टॉवर खड़े कर दिए और फ्लैट बेच दिए। राघव चड्‌ढा अब गवाह बना है। इनके सभी कारनामे बाहर आएंगे।

.

यह भी पढ़ें : चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे

आपको बता दें कि राघव चड्‌ढा पर सभी ने मिलकर अटैक किया। मुख्यमंत्री से लेकर केजरीवाल तक सभी ने उसे घेरा। CBI और ED सरकार के अधीन नहीं हैं। 3 दिन में AAP नेता पर ED की दूसरी रेड: पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले AAP के किसी सीनियर नेता पर 3 दिन में यह दूसरी रेड है। इससे पहले AAP के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और लवली ग्रुप के मालिक अशोक मित्तल के जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम के ठिकानों पर रेड हुई थी।

.

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी 7 अक्टूबर 2024 को भी संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED रेड कर चुकी है। उस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन धोखाधड़ी केस की जांच का दावा किया गया था। संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में अहम मंत्री हैं। उनके पास इंडस्ट्री और लोकल गवर्नमेंट का मंत्रालय है। पहले वह AAP से राज्यसभा सांसद थे। फिर 2025 में उन्होंने लुधियाना से विधानसभा उपचुनाव लड़ा। पहली बार MLA बनते ही वह मंत्री बन गए और उन्हें बड़े मंत्रालय सौंपे गए।