PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे

himachal hamirpur sujanpur bride african groom hindu wedding

.

.

PTB न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सुजानपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कक्कड़ गांव की रुक्मिणी देवी ने अफ्रीकी देश कांगो के जेफ्ते नडाला के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। यह शादी सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में संपन्न हुआ, जहां दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया। जानकारी के अनुसार, जेफ्ते नडाला (पुत्र निकोल व पेट्रो न्सुंगु होह्स, डी.आर.सी., कांगो/यूएसए) और रुक्मिणी देवी (पुत्री सविता देवी व सूबेदार पृथी सिंह,

.

.

निवासी कक्कड़, तहसील बमसन, जिला हमीरपुर) की मुलाकात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के साथ शुरू हुई उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। खास बात यह रही कि ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले जेफ्ते नडाला ने हिंदू परंपराओं को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनाया। उन्होंने पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा धारण की और नाटी नृत्य सहित स्थानीय रीति-रिवाजों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे समारोह और भी खास बन गया।

.

.

दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार किया और शादी को पारंपरिक ढंग से धूमधाम के साथ संपन्न किया। शादी समारोह में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अनोखे मिलन को आशीर्वाद दिया। नवविवाहित जोड़ा अगले सप्ताह पुनः यूएसए लौट जाएगा, जहां दोनों नौकरी करते हैं। मंदिर के पुजारी रवि नंदन अवस्थी ने पुष्टि की कि यह शादी वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई है।

.

.