PTB News

Latest news
Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म...

पंजाब के DGP IPS गौरव यादव ने की बढ़िया शुरुआत, लगाई पंजाबी भाषा में नेम प्लेट, कहा हुआ सम्मान महसूस,

punjab news gaurav yadav said felt honoured now the force will also follow Big Breaking News PTB Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार राज्य में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं, अब पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी अपनी यूनिफॉर्म से अंग्रेजी भाषा की नेम प्लेट उतार कर पंजाबी भाषा में लिखी नेम प्लेट लगा ली है। उन्होंने इस पर सम्मान महसूस होने की बात कही है।

अब समूची पंजाब पुलिस भी पंजाबी भाषा में लिखी नेम प्लेट लगा सकती है, हालांकि इसके लिए DGP की ओर से फिलहाल कोई लिखित आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मान सरकार द्वारा पंजाब के सभी विभागों को पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से उसे व्यवहार में लाने के आदेश दिए गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बीते दिनों पंजाब में मंडी बोर्ड, निगम, कॉरपोरेशन, काउंसिल, सरकारी ऑफिस, पुलिस थाने, तहसील व अन्य सभी प्रकार की सरकारी इमारतों पर पंजाबी भाषा में लिखे साइन बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए थे। ऐसा करने के लिए 21 फरवरी तक आखिरी अल्टीमेटम दिया हुआ है। इसके बाद सरकारी आदेशों की पालना नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

Latest News