PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबी फिल्मों के मशहूर कलाकार राणा जंगबहादुर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Punjab Police arrested the famous artist of Punjabi films Rana Jang Bahadur

PTB City News जालंधर : पंजाबी फिल्मों के कलाकार राणा जंगबहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में राणा जंगबहादुर को गिरफ्तार किया है। फिल्मी कलाकार राणा पर कथित तौर पर भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

जालंधर समेत पंजाब के कई हिस्सों में राणा जंगबहादुर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। इस मामले में जालंधर पुलिस ने अभिनेता राणा जंग बहादुर पर केस दर्ज किया था। बता दें कि करीब एक महीने पुराने इस मामले को लेकर वाल्मीकि समुदाय के सदस्य पिछले महीने शहर के भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना भी दे चुके हैं।

जालंधर में बस स्टैंड के पास राणा जंग बहादुर का पुतला फूंक पुलिस केस दर्ज करने की मांग की गई थी। होशियारपुर में भी रोष प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने राणा पर केस दर्ज कर लिया था। वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर ने एक टीवी चैनल पर भगवान वाल्मीकि का निरादर किया है।