PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कुमार विश्वाश ने साधा केजरीवाल पर निशाना, क्या कुछ कहा,

punjab police reach dr kumar vishwas house then attacks arvind kejriwal says he will cheat nation mark my words

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : पंजाब पुलिस बुधवार सुबह कवि व आप के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास के घर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इस पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए बिना उनका नाम लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे डाली।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के कई बयान जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ दिए थे काफी सुर्खियों में रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए खुद को स्वीट आतंकी कहा था जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।

पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। कुमार विश्वास से पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुके हैं।

Latest News