PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के जालंधर जिले की रामामंडी पुलिस ने एक फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर जमानतें करवाने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा गया है। पकड़े गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है।
इनसे पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ इन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मोहरें इत्यादि बरामद हुई हैं। यह गिरोह चोरियां भी करता था। इनके कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल भी मिला है। पुलिस को किसी से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपराधिक किस्म के लोगों की जमानतें करवाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार करते हैं।
इस सूचना के आधार पर एक्शन में आते हुए पुलिस थाना प्रभारी रामामंडी नवदीप सिंह ने एसएसआई सतनाम सिंह के नेतृत्व में एक पार्टी का गठन किया और मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। एएसआई सतनाम सिंह का पार्टी ने पूरी जांच पड़ताल के बाद रंगे हाथों फर्जी दस्तावेज बनाते हुए मनोज कुमार उर्फ मेजी पुत्र रतन लाल निवासी न्यू दशमेश नगर, अवतार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह,
रेलवे रोड आदमपुर, मनवीर सिंह उर्फ मन्नू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जवाहर नगर आदमपुर, बलजीत कौर पुत्री अजैब सिंह निवासी लद्देवाली को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने कई जाली दस्तावेज, जाली मोहरें भी बरामद की हैं। PB08 DC2661 जाली नंबर लगा चोरी का मोटरसाइकिल भी मिला।
पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े के साथ-साथ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश करके इनका रिमांड मांग सकती और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कितने आपराधिक किस्म के लोगों की जमानतें करवाई हैं। इसके अलावा और इन्होंने कहां-कहां पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।





































