PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस को मिलेंगे 1600 मुलाजिम, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर पद पर होगी तैनाती : DGP गौरव यादव

Punjab DGP Gaurav Yadav addresses media on Police Roadmap 2026

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब पुलिस के थानों में अब लोगों को अपने केसों के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। मार्च 2026 में पंजाब पुलिस को करीब 1600 मुलाजिम मिलेंगे। यह सारे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व एएसआई पर तैनात होंगे। यह प्रमोशनल आधार नियुक्ति की जा रही है। सारे मुलाजिम ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। DGP ने बताया कि इसके आने से थानों को मजबूती मिलेगी।

.

.

इसके साथ ही डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मदद के लिए पांच से आठ मिनट में पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस अपने डायल के रिस्पांस टाइम को सुधारने का फैसला लिया है। पंजाब का रिस्पांस टाइम से दस से 12 मिनट है। पीसीआर के लिए 8100 नए वाहन खरीदने जा रहे है। डीजीपी ने बताया कि इस समय डायल 112 हेल्पलाइन का रिस्पांस टाइम से दस से 13 मिनट है। इसे हम कम करके सात से आठ मिनट करने जा रहे हैं।

.

.

इसके लिए मोहाली के सेक्टर-89 में 200 करोड़ की लागत से मॉडर्न कंट्रोल रूम बनेगा। 125 करोड़ वाहनों की अपग्रेडेशन पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, पंजाब पुलिस ने तीन सालों में 800 करोड़ से वाहनों को अपग्रेड करने पर खर्च किए गए है। केंद्र सरकार की वाहन स्क्रैप पॉलिसी है। उसमें प्रावधान है कि15 साल से पुराना कोई वाहन ऑन रोड नहीं रहना चाहिए।हमने 2000 गाड़ियां स्क्रैप की हैं। वहीं, उसकी एवज में 1500 फोर व्हीलर और 400 दोपहिया वाहन तीन साल में

.

यह भी पढ़ें : देवभूमि में हुआ बड़ा हादसा, दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल,

.

पंजाब पुलिस में शामिल किए हैं। अगले साल पीसीआर के लिए 8100 वाहन खरीदने जा रहे है। पुलिस वेलफेयर पर इस साल 45 करोड़, काउंटर इंटेलिजेंस 80 करोड़, 40 करोड़ साइबर क्राइम डिवीजन, 60 करोड़ बार्डर एरिया के पुलिस थानों, कंप्यूटरनाइजेशन 106 करोड़, पुलिस बिल्डिंग 142 करोड़, आधुनिकीकरण पर 80 करोड़ व 258 करोड़ पुलिस व्हीकल पर खर्च किए गए है। सभी 454 थानों के SHO के पास नए व्हीकल है। इस साल सारे डीएसपी को नई गाड़ियां दी जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : पुलिस सिपाही परीक्षा क्लेयर कर बना तहसीलदार, परिजनों में ख़ुशी की लहर,

.