PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देवभूमि में हुआ बड़ा हादसा, दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल,

Railway officials inspect site after loco train collision in Uttarakhand

PTB Sad न्यूज़ चमोली : देवभूमि उत्तराखंड के जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार देर रात को शिफ्ट चेंज के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 60 मजदूर घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।

.

.

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल मजदूरों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 100 मजदूरों में से 60 के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

.

यह भी पढ़ें : 2025 के आखिरी दिन चलती कार में महिला से किया आरोपियों ने निर्भया जैसा कां+ड , लहूलुहान कर सड़क पर फेंका,

.

इनमें से 42 मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया जा रहा है, जबकि 17 घायलों का इलाज विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है। बाकी मजदूरों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और अधिकारियों ने राहत कार्य में जुटे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

.

.

अधिकारियों ने परियोजना स्थल पर सुरक्षा उपायों को और भी सख्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। मजदूर बिहार, झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं। इनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बन रही है। सुरंग के अंदर काम चल रहा था। टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई भी की जा रही थी। सुरंग के अंदर काम को तेज गति से करने के लिए भारी भरकम मशीनें लगी थीं।

.

यह भी पढ़ें : पुलिस सिपाही परीक्षा क्लेयर कर बना तहसीलदार, परिजनों में ख़ुशी की लहर,

.

टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि लगभग 60 लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें से 42 घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में और 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है। अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने मारी लाखों की ठगी, वर्क और स्टडी वीजा का दिया था झांसा, AI टेक्नोलॉजी से हुआ खुलासा,