PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब में 2 से 6 घंटे की हो रही है बिजली कटाैती, पांच थर्मल प्लांट बंद हाेने से हो रही है बिजली की कमी,

punjab power crisis 6 hours power cut in punjab due to closure of five thermal plants

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के थर्मल प्लांटों के 15 में से पांच यूनिटों ने मंगलवार को बिजली उत्पादन बंद कर दिया। इनमें तीन प्राइवेट और दो पब्लिक सेक्टर के यूनिट शामिल हैं। इससे राज्य में 2010 मेगावाट बिजली की कमी पैदा हो गई। इसका असर बिजली सप्लाई पर पड़ा। मांग और आपूर्ति में अंतर के कारण पूरे प्रदेश में पावरकाम को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दो से छह घंटे तक कट लगाने पड़े।

राज्य में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कुल 15 यूनिट में की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 6000 मेगावाट है। स्टेट सेक्टर के रोपड़ थर्मल प्लांट के दो यूनिट मंगलवार को बंद रहे वहीं प्राइवेट सेक्टर के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में भी दो यूनिट बंद रहे। प्राइवेट सेक्टर के गोइंदवाल साहब प्लांट का एक यूनिट कोयले की कमी के कारण बीती 11 अप्रैल से बंद है। मंगलवार को राज्य में बिजली की मांग करीब 7457 मेगावाट रिकार्ड की गई और इसके विपरीत पावरकाम करीब 6700 मेगावाट बिजली ही सप्लाई कर सका।

पीक लोड में यह अंतर 2010 मेगावाट रहा। पटियाला जिला के कई इलाकों में जहां दो से तीन घंटे, गढ़शंकर में छह घंटे, लुधियाना के कुछ इलाकों में दो घंटे और मुक्तसर में चार घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके अतिरिक्त कादियां, पठानकोट और बरेटा इलाकों में भी आठ घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। पावरकाम के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के पास 6.3, रोपड़ थर्मल प्लांट के पास 9.6,

गोइंदवाल साहब में 3.4, तलवंडी साबो के पास 6 और राजपुरा थर्मल प्लांट के पास 23.4 दिन का कोयला स्टाक उपलब्ध है। राज्य में जून माह में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी और तब राज्य में बिजली की मांग करीब 15000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। तब बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब के सभी थर्मल प्लांटों को उनकी पूरी क्षमता पर चलाना जरूरी होगा। इसके लिए प्लाटों में पर्याप्त कोयला स्टाक होना जरूरी है।