PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

विजीलैंस द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी, उसका निजी सहायक और नंबरदार काबू

Vigilance nabs Patwari Numbardar and a private person for taking bribe Rs 10000 Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक राजस्व पटवारी, उसके निजी सहायक और एक नंबरदार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी दीदार सिंह हलका गाँव नारीके,

उसका निजी सहायक हरविन्दर सिंह उर्फ बरनाला और नम्बरदार तलविन्दर सिंह गाँव सलार जि़ला मलेरकोटला को शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त पटवारी ने अपने उक्त मध्यस्थों के द्वारा ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 15,000 रुपए की माँग की है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।

विजीलैंस की टीम द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी समेत उसके निजी सहायक और नंबरदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पटियाला स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।