PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस सेल से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों में शामिल हों और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना बड़ा योगदान दें /
इसी कड़ी में बीते दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की जिनको कुछ समय पहले ही यह जिम्मेदारी खुद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने सौंपी थी ने मोहित शारदा को पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सेक्टरी नियुक्त किया है /
इस अवसर पर जहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजेश लाडी गोगना और कैप्टन राजकुमार उपस्थित थे वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने PTB News से बातचीत करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात पार्टी काम कर रहे हैं और उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी का अंदरूनी विकास कर रहे हैं /





































