PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब, हुआ बड़ा सड़क हादसा, बच्चे सहित 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

punjab-sangrur-6-people-died-horrific-road-accident-sangrur-big-accident

PTB Accident न्यूज़ संगरूर : पंजाब के सुनाम-पटियाला मेन रोड पर मर्दखेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही संगरूर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। वहीं, सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल संगरूर में भेज दिया गया।

.

.

मार्केट कमेटी सुनाम के पूर्व चेयरमैन मुनीष सोनी ने मीडिया को बताया कि बीती रात सुनाम के नीरज सिंगला मारुति 800 कार में अपने अन्य साथियों के साथ मालेरकोटला स्थित बाबा हैदर शेख की दरगाह पर माथा टेकने के बाद सुनाम लौट रहे थे। हादसा बुधवार को देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। लोगों के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर व एक ट्राले की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। दोनों गाड़ियों के बीच कार दब गई।

.

punjab-sangrur-6-people-died-horrific-road-accident-sangrur-big-accident

.

इसमें सुनाम के रहने वाले नीरज सिंगला (37), उनके 4 साल के बेटे माधव सिंगला, ललित बंसल (45), दवेश जिंदल (33), दीपक जिंदल (30) और विजय कुमार (50) की मौत हो गई।हादसे में कार बुरी तरह से टूट गई। इसमें सवार व्यक्ति अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद सभी को कार के हिस्सों को काट कर निकाला गया। घटना में कार में सवार सभी व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

.

.

.

Latest News