PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पुलिस वाले की गंदी करतूत, Lovely Professional University के पास से किया ट्रांसजेंडर का किडनेप, शारीरिक संबंध बनाकर गाड़ी से फेंक,

punjab-ludhiana-jalandhar-lpu-lovely-professional-university-fake-policeman-kidnapped-transgender-by-car-and-sex-video

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीती रात एक तथाकथित पुलिस वाले ने एक ट्रांसजेंडर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पहले उसका किडनेप किया और बाद में उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये और बाद में मारपीट कर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास कार से बाहर फेंक दिया।

.

इस घटना की सुचना मिलते ही यह खबर आग की तरह पुरे जिले में फैल गई। इस दौरान मोके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने कार व उसमें सवार व्यक्ति का वीडियो भी बनाया। कार पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। वहीं इस घटना के पीड़ित सक्श ट्रांसजेंडर ने बताया कि वह फगवाड़ा का रहने वाला है और गाड़ी वाले ने खुद को पुलिस का मुलाजिम बता कर उससे गलत काम किया।

.

पीड़ित ट्रांसजेंडर के मुताबिक वह LPU के पास स्थित (Lovely Professional University) लॉ गेट सड़क मार्ग पर खड़ा था। इस दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति उसके पास आकर रुका। उसकी गाड़ी के शीशे पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कहा कि वह पुलिस मुलाजिम है। वह लुधियाना जा रहा है, वह उसे भी रास्ते में छोड़ देगा, यदि उसने जाना है तो वह साथ चल सकता है। ट्रांसजेंडर ने उसे जाने से मना कर दिया।

.

पीड़ित ट्रांसजेंडर के मुताबिक कुछ देर बातचीत करने के बाद उस व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या लॉ गेट से उसे सेक्स करने के लिए लड़की मिल सकती है? तो उसने उसे हां में जवाब दिया। इसके बाद गाड़ी वाले ने उससे कहा कि यदि उसने उसके साथ गाड़ी में चलना हो तो वह कितने पैसे लेगा। ट्रांसजेंडर ने कहा उसने पहले उसे मना कर दिया, लेकिन जब वह जबरी उससे कहने लगा तो उसने उसे 500 रुपए में रेट फिक्स किया।

.

.

रास्ते में गाड़ी चालक ने उससे संबंध बनाए, लेकिन जब उसने पैसों की मांग की तो गाड़ी चालक उसे मुलाजिम होने का रौब दिखाने लगा। उसे कहने लगा कि जिस जगह तुम खड़े होकर ये काम करते हो वहां तुम्हारा खड़ा होना बंद करवा दूंगा। पीड़ित ट्रांसजेंडर ने जब कार में उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। उसने उसे कहा कि बेशक वह पैसे न दे लेकिन उसे रास्ते में उतार दे।

.

कार चालक ने उसे रास्ते में नहीं उतारा। पीड़ित मुताबिक कार सवार ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। उसका जबरी विरोध करने पर वह उसे लाडोवाल टोल प्लाजा के पास गाड़ी से धक्का देकर बाहर फेंक फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में वह अब पुलिस को शिकायत देगा। फ़िलहाल इस घटना के बाद उक्त पुलिस मुलाजिम कौन था कहां का था के चर्चे शुरू हो गए हैं।

.

Latest News

Latest News