PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब के इस SSP का शॉकिंग ऑडियो वायरल, विपक्ष पर दबाव बनाने का मिला आरोप,

punjab-ssp-varun-sharma-complaint-sad-to-high-court-over-viral-election-audio-of-patiala

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर पटियाला में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिले के एसएसपी का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि विपक्षी दलों के नेता रिटर्निंग अफसर तक न पहुंच सकें। आडियो सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए

.

.

राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। अकाली दल का आरोप है कि एसएसपी विपक्षी दलों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने और सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की कथित बातचीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती है। अकाली दल ने इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की भी तैयारी कर ली है। 

.

.

उनका कहना है कि अगर चुनाव आयोग की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर, पंजाब पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि वायरल आडियो असली नहीं है, बल्कि AI तकनीक से तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आडियो की सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व चुनाव से पहले भ्रम फैलाने और पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

.

.