PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

3 रुपये से 3 लाख पहुंचने वाला करोड़पति शेयर हुआ धड़ाम, MRF ने फिर पहना ताज,

the-crorepati-share-which-reached-3-lakhs-from-rs-3-crashed-mrf-wears-the-crown-again

PTB Big न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में इतिहास रचने वाला ‘एल्सिड इन्वेस्टमेंट’ (Elcid Investment) का शेयर अब अर्श से फर्श की तरफ लुढ़क रहा है। 3 रुपये से सीधे 3 लाख रुपये का सफर तय कर निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बनाने वाले इस स्टॉक में भारी गिरावट आई है। आलम यह है कि पिछले 13 महीनों में यह शेयर अपने हाई लेवल से करीब 2 लाख रुपये नीचे आ चुका है।

.

the crorepati share which reached 3 lakhs from rs 3 crashed MRF wears the crown again

.

आंकड़ों पर नजर डालें तो एल्सिड इन्वेस्टमेंट के शेयर में अपने उच्चतम स्तर से अब तक करीब 60% की गिरावट दर्ज की गई है। कीमत के लिहाज से देखें तो इसमें 1,99,472 रुपये की भारी कमी आई है। गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान यह मल्टीबैगर स्टॉक 422 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,002 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। लगातार गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 2,620 करोड़ रुपये रह गया है। इस पेनी स्टॉक ने साल 2024 में बाजार को चौंका दिया था।

.

the crorepati share which reached 3 lakhs from rs 3 crashed MRF wears the crown again

.

26 जून 2024 को इसकी कीमत महज 3.53 रुपये थी, जो रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते हुए 8 नवंबर 2024 को 3.30 लाख रुपये के पार चली गई थी। इतनी भारी गिरावट के बावजूद, अगर जून 2024 के भाव से तुलना करें तो यह शेयर अभी भी 37,61,938% का बंपर रिटर्न दे चुका है। एल्सिड इन्वेस्टमेंट की गिरावट ने एक बार फिर टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) को नंबर-1 की कुर्सी पर बैठा दिया है। जब एल्सिड अपने पीक पर था,

.

the crorepati share which reached 3 lakhs from rs 3 crashed MRF wears the crown again

.

तो उसने MRF को पछाड़ दिया था। लेकिन अब एल्सिड के लुढ़कने के बाद MRF फिर से ‘भारत का सबसे महंगा शेयर’ (India’s Most Expensive Stock) बन गया है। गुरुवार को MRF के शेयर में तेजी देखी गई और यह 1,300 रुपये चढ़कर 1,53,305 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में MRF ने अपने निवेशकों को करीब 26,000 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा दिया है।

.