PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

Tarn Taran ByPoll, आम आदमी पार्टी के हरमीत संधू की हुई प्रचंड जीत, कांग्रेस-भाजपा की हुई जमानत जब्त,

punjab-tarn-taran-by-election-result-2025-who-won-all-update-harmeet-sandhu-sukhwinder-kaur-randhawa

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर ली है। पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर काैर रंधावा को मात दी। वहीं सांसद अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज और भाजपा के हरजीत सिंह संधू को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

.

.

16 राउंड तक काउंटिंग हुई। पहले दो राउंड में अकाली दल की सुखविंदर काैर आगे रही। तीसरे राउंड में आप के हरमीत संधू ने जो बढ़त ली तो वह आखिर तक नहीं टूटी। 10वें राउंड में पार्टी को लीड मिलते ही समर्थकों का जश्न शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी ने 12091 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस-भाजपा दोनों की जमानत जब्त हो गई। 

.

.

किसे कितने वोट मिले:–
आम आदमी पार्टी – 42,649 (18,000)
शिरोमणि अकाली दल – 30,558
वारिस पंजाब दे – 19,629
कांग्रेस – 15,078
भाजपा – 6,239

.

.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि तरनतारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर आप पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

.

.