PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

वासल एजुकेशन के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया बाल दिवस,

ivy-world-school-jalandhar-under-the-aegis-of-vasal-education-celebrated-childrens-day-with-great-enthusiasm-and-joy

.

.

PTB News “शिक्षा” : भारत में बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में मनाया जाता है, जिनकी बच्चों के प्रति अपार निष्ठा प्रसिद्ध है। इसी भावना को सम्मान देने के लिए, आईवी वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों ने नन्हे आईवीयन्स को विशेष महसूस कराने हेतु प्यार और आनंद से भरा दिन आयोजित किया।

.

.

किंडरगार्टन के बच्चों ने रंग-बिरंगी “रेनबो थीम” वाली पोशाकें पहनकर आए और अपना पसंदीदा भोजन भी लाए। बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया गया, एक मनोरंजक फिल्म दिखाई गई, और उनके शिक्षकों द्वारा किए गए प्रदर्शन ने उनका मन मोह लिया। बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए विभिन्न खेलों ने इस दिन को और भी आनंदमय बना दिया।

.

.

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ श्री राघव वासल और डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जीवन में कृतज्ञ रहने और दुनिया भर में रहने वाले उन असंख्य बच्चों के बारे में सोचने की प्रेरणा दी जो बेघर और वंचित हैं।

.

.