PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी का जन्म मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में हुआ। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा- जच्चा-बच्चा स्वस्थ, सीएम के पारिवारिक मेंबर भी अस्पताल में मौजूद हैं, साथ ही डॉक्टरों द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
. .डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके घर में भी मार्च में खुशियां आने वाली हैं।
. .उनकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही मार्च माह में वह बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद वह शिवरात्रि पर पत्नी के साथ मोहाली स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे। सीएम भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। इनमें बेटा दिलशान और बेटी सीरत शामिल हैं। जब भगवंत मान पंजाब के सीएम बने थे, तो उस समय आयोजित समागम में दोनों शामिल हुए थे।
.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेटी की सोशल मीडिया X पर शेयर की पहली तस्वीर…
..