PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के 10 जिलों में फिर मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जाने कहाँ

punjab-weather-forecast-rainfall-information-amritsar-gurdaspur-tarn-taran-pathankot-hoshiarpur

PTB Big न्यूज़ अमृतसर / चंडीगढ़ : पंजाब के 10 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जबकि कुछ इलाकों में सुबह से बारिश लगी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि अमृतसर व आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन रुक-रुक कर पंजाब में बारिश होगी। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं उमस में कमी के साथ चिपचिपाहट वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। तरनतारन के गांव घडुंम में 100 फीट टूटे धुस्सी बांध को बांधने का काम सोमवार सुबह पूरा हो गया है। 19 के करीब गांवों में अभी भी पानी घुसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में यह पानी का स्तर नीचे हो जाएगा।

इसके बाद यहां के हालात सामान्य होने लगेंगे। बाढ़ का पानी अभी भी गांवों में होने के कारण 19 के करीब गांवों में बिजली अपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आलम यह है कि 19 के करीब गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। इन गांवों में सरहद के साथ सटे गांव मुठियांवाला और घडुंम के आसपास के गांव कोट बुड्ढा, कुत्तीवाला, सभरा, डुमनीवाला, गुल्लेवाला, भूरा हथर, गडियाके, जल्लोके, भाऊवाल, बंगला राय के,

तलवंडी सोभा सिंह, महनेके जंड, जोध सिंह वाल और झुगियां कालू शामिल हैं। बिजली ना होने के कारण इन इलाकों में पानी की मोटरें काम नहीं कर रही हैं। कुत्तीवाला के किसान रेशम सिंह ने कहा कि पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए हरिके के डेरे सुरसिंह से पानी भेजा गया है।

Latest News