PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले बाजार में बढ़ी सिद्धू मूसेवाले की तस्वीर लगी राखियों की डिमांड,

raksha-bandhan-2023-punjabi-singer-sidhu-moosewala-demand-picture-rakhri-craze-children-youngsters-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को है। इसके साथ ही दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी डिमांड में है। क्योंकि बाजार में जहां तरह-तरह की राखियां सजी हैं, वहीं सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी राखी भी खूब बिक रही है। सिद्धू की तस्वीर लगी राखी का क्रेज बच्चों से जवानों तक देखा जा रहा है।

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के फैन्स राखियों पर अपने पसंदीदा गायक की तस्वीर लगे होने से काफी खुश हैं। दुकानदार भी मान रहे हैं कि जवान और अन्य लोग सिंगर मूसेवाला की तस्वीर लगी राखियां हाथों हाथ ले रहे हैं, हालांकि पंजाब में बाढ़ग्रस्त जिलों के लोग नुकसान होने से काफी परेशानी में हैं। लोगों में डर भी बना हुआ है, लेकिन बच्चों की टॉयनुमा राखी और जवानों में सिद्धू मूसेवाला की राखी का क्रेज कम नहीं हुआ है।

raksha-bandhan-2023-punjabi-singer-sidhu-moosewala-demand-picture-rakhri-craze-children-youngsters-punjab

एक दुकानदार ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का अधिक क्रेज गांवों के युवाओं में हैं। उन्होंने बताया कि लोग तरह-तरह की वैराइटी की राखियों की डिमांड करते हैं, लेकिन गांव के यंगस्टर्स में सिंगर सिद्धू की राखी का अधिक क्रेज है। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को भारत के बाहर से लाया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का गोल्डी बराड़ है।

Latest News