PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर से बड़ी ख़बर, इस बांध में आई दरार, 25 गांव बाढ़ से हुए प्रभावित, जिला प्रशासन ने 200 गांवों को बचाया

punjab-weather-news-dhussi-dam-crack-in-jalandhar-of-punjab

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में दो जगह धुस्सी बांध टूट गया है। इसकी वजह से आसपास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बांध में दरार लक्खे दियां छन्ना और नसीपरपुर में पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बांध में रिसाव हुआ, जो कोशिशों के बावजूद भरा नहीं गया और कुछ देर बाद दरार पड़ने लगी, जिससे बांध टूट गया। इससे शाहकोट के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई। एनडीआरएफ ने बचाव कार्य चलाया।

आसपास के करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात काफी नाजुक बन गए हैं और बीमारी फैलने का खतरा देख तत्काल मेडिकल टीमों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन लोगों को निकालने में पूरी ताकत झोंक दी है। जिला प्रशासन ने अब तक लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी को राहत केंद्रों में पहुंचाकर हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।

डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिन-रात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने लोगों को किश्तियों में बिठाकर निकालने का काम मंगलवार दिन भर जारी रखा। वहीं, समाज सेवी संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। लोगों के लिए लंगर व पैक फूड की व्यवस्था भी की गई है।

Latest News