PTB News

Latest news
जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल,

पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर को AGTF ने पटियाला ने किया गिरफ्तार,

punjabi singer karan aujlas manager arrested picked agtf from patiala Big News

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण को AGTF की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मोहाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। एजीटीएफ ने यह कार्रवाई पंजाबी गायकों, गैंगस्टरों और ट्रैवल एजेंटों की सांठगांठ पर की गई है।

एजीटीएफ के सूत्रों ने कहा कि राज्य अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आठ लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें से अधिकांश ट्रैवल एजेंट हैं। गौरतलब है कि हाल ही में करण औजला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अनमोल बिश्नोई करण औजला के साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहा था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाबी गायक करण औजला विवादों में घिर गए थे। वीडियो में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई भगोड़ा अनमोल बिश्नोई करण औजला के साथ स्टेज पर डांस करता नजर आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार शारपी सिंगर करण औजला का खास है। करण औजला के साथ-साथ दिखने के अलावा उसका नाम कबड्‌डी कार्यक्रम आयोजित करवाने में भी आता है। फिलहाल AGTF उससे अनमोल के बारे में पूछताछ करना चाहती है।

Latest News

Latest News