PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का भंगड़ा देखने को मिला है / राजा वड़िंग यहां एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे / इसी दौरान जब बच्चे भंगडा डालने लगे तो परिवहन मंत्री से रहा नहीं गया, वह स्टेज पर गए और उनके साथ भंगड़ा डालने लगे / उनके इस अंदाज के बाद बच्चे उनके साथ काफी अच्छा महसूस कर रहे थे और इसके बाद राजा वड़िंग ने उनके साथ लंबी-लंबी गपशप भी मारी /
आपको बता दें कि बीते दिन यानि रविवार को पंजाब सरकार की तरफ से नो चालान डे रखा गया था और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रोग्राम रखा गया था / अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पूरा दिन व्यस्त रहने और काम करने के बाद वह जब इस तरह स्टेज पर भंगड़ा कर रहे बच्चों को देख रहे थे तो मन में उमंग उठी और उन्होंने स्टेज पर जाकर भंगड़ा डाला / राजा वड़िंग ने कहा कि युवाओं के बीच आकर पूरे दिन की थकान उतर गई और वह तरो ताजा महसूस कर रहे हैं /
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधानसभा क्षेत्र गिदड़बाहा से विधायक हैं / राहुल गांधी के बेहद नजदीकी राजा वड़िंग को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्री पद नहीं दिया गया था / कैप्टन अमरिंदर सिंह के सत्ता से हटते ही वह परिवहन मंत्री बने और लगातार पंजाब राजनीति में सक्रिय हैं / वह लगातार परिवहन विभाग में रहकर ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म करने की बात करते हैं और उनके काम की सराहना भी हो रही है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

































