PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

राम रहीम की फिर से बढ़ीं मुश्किलें, पंजाब पुलिस की SIT टीम पहुंची रोहतक की सुनारिया जेल, जाने बड़ी वजह,

ram rahims troubles increased today for the first time in the sacrilege case sit of punjab police will question in sunaria jail

PTB Big न्यूज़ रोहतक : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं / राम रहीम से पंजाब के फरीदकोट में हुई श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस में आज पूछताछ होगी / पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के चीफ IG सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीएसपी लखबीर सिंह और एक इंस्पेक्टर यानी कुल 4 मेंबरों की टीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल पहुंच गई है /

आपको बता दें कि यह बेअदबी का केस 2015 का है / डेरा प्रमुख से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार हो चुकी है, हालांकि SIT चीफ एसपीएस परमार का कहना है कि सवाल फिक्स नहीं होंगे / हमारे सवालों का राम रहीम क्या जवाब देता है, उस पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा / राम रहीम के जवाब से ही नए सवाल निकल सकते हैं / इससे पहले राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए फरीदकोट जेल ने आदेश जारी किए थे / राम रहीम को 29 अक्टूबर को पेश होने काे कहा गया था / इस पर 28 अक्टूबर को ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी / हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को जेल में पूछताछ करने की हिदायत दी थी /

पंजाब पुलिस की SIT 6 साल पहले दर्ज हुए बेअदबी के एक मामले में डेरा प्रमुख से पूछताछ करना चाहती है / यह मामला 1 जुलाई 2015 का है, जब फरीदकोट जिले में बरगाड़ी से 5 किलोमीटर दूर स्थित गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी हो गया था / 24 सितंबर 2015 को बरगाड़ी में गुरुद्वारे के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले /

इस मामले में FIR नंबर 63 दर्ज की गई थी, जिसमें राम रहीम को नामजद किया गया था / आरोप है कि पंजाबी भाषा में लिखे इन पोस्टरों में अभद्र भाषा इस्तेमाल की गई और पावन स्वरूपों की चोरी में डेरा सच्चा सौदा का हाथ होने की बात भी लिखी गई / 12 अक्टूबर 2015 को बुर्ज जवाहर सिंहवाला की गलियों में पावन स्वरूप के अंग बिखरे मिले / इसके बाद सिख संगत पर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी /

बेअदबी और गोलीकांड के इस मामले में साल 2015 में 3 अलग-अलग FIR दर्ज की गई थी / इनमें पांच डेरा प्रेमियों रणदीप सिंह उर्फ नीला, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह और नरिंदर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जो अब जमानत पर चल रहे हैं / डेरा सच्चा सौदा की नेशनल कमेटी के 3 मेंबर संदीप बरेटा, प्रदीप कलेर और हर्ष धूरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए / इसी मामले में राम रहीम से पूछताछ की जाएगी /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें