PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में पक्की नौकरी के लिए हड़ताल पर गए पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन (PRTC) और पनबस के 7500 मुलाजिम आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहेंगे / मुलाजिमों की तरफ से आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश का घेराव किया जाना है / इसके लिए पूरे पंजाब के मुलाजिम चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं /
मुलाजिमों की हड़ताल से पंजाब के 27 बस स्टैंड बंद हैं और यहां पर 2500 बसों का चक्का जाम है / पहले दिन हड़ताल के बाद प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की चांदी हुई, क्योंकि सरकारी बसों में से 80 फीसदी बसें नहीं चलने के कारण विभाग को चार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है / सबसे बड़ी समस्या सरकारी बसों में फ्री सफर करने वाले मुलाजिमों, स्टूडेंट और महिलाओं को पेश आई है /
CM चरणजीत सिंह चन्नी ने आश्वासन दिलाया था कि मुलाजिमों को 20 दिन में पक्की नौकरी दी जाएगी / मगर ऐसा नहीं हुआ है / इसके बाद परिवहन मंत्री ने भी बैठकों में आश्वासन दिया था, मगर उनका हल नहीं किया है, जिस कारण मुलाजिमों की तरफ से मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने का एलान किया गया है / कर्मचारियों का कहना है कि सभी सरकारें प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को फायदा देने के लिए काम कर रही हैं /
यही कारण है कि नई बसें नहीं डाली जा रही हैं / पंजाब रोडवेज की 2407 बसों में से 399 बसें ही रह गई हैं, पंजाब की आबादी 2 करोड़ है और कम से कम 10000 बसों की जरूरत है / सरकार फ्री बस सेवा देने के एेलान तो कर देती यह सब चुनावी जुमलों के सिवा कुछ नहीं है /






























