PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Omicron के खतरे के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने लगवाई Covid वैक्सीन की दूसरी डोज,

Omicron threat cm Charanjit Singh channi administered second dose of Covid vaccine Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते दिन यानि मंगलवार को Covid वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली / CM चन्नी ने लोगों को Covid के नए रूप Omicron से होने वाले संभावी इंफेक्शन से खुद को बचाने के लिए किसी भी किस्म की ढील किए बिना जल्दी से जल्दी टीकाकरण करवाने की अपील भी की /

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि चाहे राज्य में Omicron का एक भी मामला सामने नहीं आया है पर इस संबंधी किसी भी ढील को सहन नहीं किया जा सकता / पंजाब भवन में Omicron के मद्देनजर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयारियों का जायजा लेने के लिए मीटिंग करते हुए मुख्यमंत्री ने सेहत और मेडीकल शिक्षा खोज विभागों को टीकाकरन मुहिम में और तेजी लाने के लिए मिलकर काम करने के निर्देश दिए जिसके साथ राज्य भर में सभी का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके /

मुख्यमंत्री को राज्य में Covid टीकाकरण की अब तक की स्थिति के बारे में अवगत करवाते हुए सचिव सेहत और परिवार भलाई विकास ने बताया कि कुल 2.46 करोड़ योग्य आबादी में से 1.66 करोड़ (80 प्रतिशत) को पहली खुराक दी जा चुकी है और लगभग 38 प्रतिशत भाव 79.87 लाख आबादी को दूसरी खुराक दी गई है / उन्होंने कहा कि सेहत विभाग के पास मौजूदा समय 46 लाख खुराकों का स्टाक उपलब्ध है और मेडीकल /

पैरा मेडीकल टीमें बाकी रहती आबादी को कवर करने के लिए टीकाकरण की मुहिम में सक्रियता के साथ लगी हुई हैं / इसके इलावा कोरोना मामलों का पता लगाने के लिए रोजाना 30,000 के करीब टैस्ट किए जा रहे हैं / इस बैठक में उपमुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुस्न लाल, प्रमुख सचिव ग्रह अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी और DGP इकबालप्रीत सिंह सहोता शामिल थे /