PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Real Estate कारोबारियों की चांदी, रियल एस्टेट कारोबारियों की इन शहरों में डेवलपमेंट हुई तेज,

real-estate-sector-now-focuses-on-religious-and-spiritual-cities-for-property-development-real-estate

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : धर्म व अध्यात्म के प्रति लोगों के बढ़ते झुकाव का असर अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों में दिख रहा है। नए ट्रेंड के बीच जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन में तेजी आई है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में भी बदलाव हुआ है। कई बड़े प्रॉपर्टी डेवलपर अब बड़े शहरों की जगह धार्मिक शहरों की ओर मूव कर रहे हैं।अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, हरिद्वार, तिरुपति आदि जैसे धार्मिक शहरों में हालिया समय में कई बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च हुए हैं।

.

.

बड़े-बड़े रियल एस्टेट डेवलपर इन शहरों का रुख कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई बेस्ड कई डेवलपरों ने इन धार्मिक शहरों में बीते कुछ समय के दौरान जमीनों का अधिग्रहण किया है और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। ईटी की एक रिपोर्ट में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कई लोगों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, हरिद्वार, तिरुपति जैसे धार्मिक शहर बड़े डेवलपरों के फोकस में हैं।

.

.

स्पिरिचुअल टूरिज्म में आई तेजी से उत्साहित होकर डेवलपरों के रुख में ये बदलाव आया है। इसका असर हो रहा है कि इन शहरों में नई प्रोजेक्ट लॉन्चिंग की गतिविधियां तेज चल रही हैं। रियल एस्टेट सेक्टर के लोगों का मानना है कि धार्मिक महत्व रखने वाले शहर लोगों को खासा आकर्षित करते हैं। इस कारण लोग धार्मिक केंद्रों के आस-पास बसना पसंद करते हैं।

.

.

उनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं, जो धार्मिक शहरों में घर खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। लोगों की दिलचस्पी पर्सनल यूज के साथ-साथ निवेश के कारण भी है। लोग धार्मिक शहरों को आध्यात्मिक महत्व के साथ इस कारण भी पसंद कर रहे हैं कि वे रिटायरमेंट के बाद वहां जाकर बस सकें। रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी डेवलपर अनंत राज ने हाल ही में तिरुपति में एक प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। उसमें 1,900 रेजिडेंशियल यूनिट है। प्रोजेक्ट के 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

.

.

क्रेडाई ने वाराणसी में हाल ही में डेवलपर्स का एक कार्यक्रम किया, जिसमें कई रियल एस्टेट कंपनियों ने वहां जमीन खरीदने की दिलचस्पी जाहिर की। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 1000 एकड़ में टाउनशिप बनाने की योजना तैयार की है। जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में प्रॉपर्टी मार्केट में खासी तेजी देखी जा रही है और जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं।