PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतपाल सिंह को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, भिंडरवाले जैसा दिखने की सनक में 2 महीने रहा जॉर्जिया, कराई कॉस्मेटिक सर्जरी,

reports national security khalistani amritpal singh surgery in georgia look like bhindranwale PTB Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : खालिस्तानी भगोड़े और ‘वारिस पंजाब दे’ का सरगना अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। श्रीअकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा 7 अप्रैल 2023 को दमदमा साहिब में बुलाई गई एक सभा में उसके सरेंडर करने की अटकलें लग रही हैं। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि भारत लौटने से पहले अमृतपाल जाॅर्जिया गया था। वहाँ दो महीने रहकर उसने सर्जरी कराई थी ताकि जरनैल सिंह भिंडरवाले की तरह दिख सके।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमृतपाल के सहयोगी पूछताछ में लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इसी क्रम में अब अमृतपाल के जॉर्जिया जाने और सर्जरी करवाने की बात सामने आई है। असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सहयोगियों ने खुफिया एजेंसियों को पूछताछ में बताया है कि भारत लौटने से पहले अमृतपाल जॉर्जिया गया था। वह अगस्त 2022 में भारत लौटा था।

जरनैल सिंह भिंडरावाले से अमृतपाल प्रभावित था। वह भिंडरवाले की तरह ही दिखना चाहता था। इसलिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए वह जॉर्जिया गया था। यहाँ वह 2 महीने रहा था। एजेंसियों द्वारा इस जानकारी की पुष्टि की जा रही है। अमृतपाल भिंडरवाले की ही तरह नीली पगड़ी पहना करता है। उसकी वेशभूषा भी भिंडरवाले से मिलती-जुलती है, इसलिए उसे पंजाब का दूसरा भिंडरवाले भी कहा जाता है। वह अपने भाषणों में कई बार भिंडरावाले को प्रेरणा बताते हुए उसके रास्ते पर चलने की बात कह चुका है।

रिपोर्टों के अनुसार खुफिया एजेंसियाँ इस बात का पता लगा रही हैं कि दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत के बाद अमृतपाल अचानक भारत क्यों पहुँचा? उसी को वारिस पंजाब दे का प्रमुख क्यों बनाया गया? दूसरी तरफ पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल की तलाश जारी है। वह 18 मार्च 2023 से ही फरार चल रहा है। कहा जा रहा है कि वह दमदमा साहिब में सरेंडर कर सकता है।

आप्कोय्ह भी बता दें दीप सिद्धू की मौत 15 फरवरी 2022 को हुई थी। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को मोगा जिले में जरनैल सिंह भिंडरावाले के गाँव रोडे में अमृतपाल की दस्तारबंदी (पगड़ी बाँधा जाना) हुई थी। इस समारोह में खुलकर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हमें क्या चाहिए-आजादी’ जैसे नारे लगाए गए थे। पगड़ी पहनते ही अमृतपाल सिंह ने मंच से ‘भविष्य की जंग’ शुरू करने की घोषणा की थी। बाद में वह वह खुलेआम खालिस्तान की माँग करने लगा था।

Latest News