PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा,

Retired corporation superintendent commits suicide in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर लिया। कर्मचारी ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा। मगर, उन्हें बचा नहीं पाया। रिटायर्ड निगम मुलाजिम परिवार के सामने ही जिंदा जल गया। उनके परिवार में बेटा और पत्नी हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कर्जे को लेकर परेशान थे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक का सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर उन्होंने कोई वीडियो तो नहीं बनाया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। चौगिट्‌टी चौक के अवतार नगर में रहने वाले विवेक ने बताया कि उसके पिता सोहन सिंह (60) नगर निगम से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट थे। वह कर्ज को लेकर काफी परेशान रहते थे। घर में वह छत पर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार रात भी वह रोजाना की तरह खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए।

.

.

विवेक ने बताया कि शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे उनके कमरे में आग लगी दिखी। तब पता चला कि उन्होंने खुद ही आग लगाई है। पिता उसमें झुलसने लगे तो उनके चिल्लाने की आवाज आने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद वह उठे और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। विवेक ने बताया कि इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां आई।

.

जिसके बाद उन्होंने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन पहली मंजिल पर होने और हवा चलने की वजह से वह तुरंत कमरे में नहीं जा सके। इसके बाद उन्होंने पहले आग बुझाई। जब तक आग बुझी और वे कमरे में गए, तब तक पिता की जलकर मौत हो चुकी थी। बेटे विवेक ने कहा कि उसके पिता कर्ज को लेकर परेशान रहते थे। उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। हालांकि किससे और कितना कर्ज लिया व किस वजह से लिया था, इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।

.

यह भी पढ़ें : Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पावर Stock’s

.

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कमरा पूरी तरह जल चुका था। उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?

.