PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब में गन प्वाइंट पर फिर हुई बड़ी लूट, लुटेरे पति-पत्नी से 20 हजार की नकदी और सोना लूट हुए फरार,

robbery at gunpoint in gurdaspur Punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के पास स्थित गांव बद्दोवाल की रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दो नकाबपोश लुटेरों ने गांव थरीएवाल की ब्लॉक प्रधान कमलजीत कौर, पत्नी गुरनाम सिंह से 20 हजार रुपये नकद और 2 ग्राम सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

.

.

घटना को लेकर ब्लॉक प्रधान कमलजीत कौर ने थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। कमलजीत कौर और उनके पति गुरनाम सिंह ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी रामदास के पास गांव अवान में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रही अपनी बेटी के रिजल्ट के बारे में मिलने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। उन्होंने यह भी बताया कि लुटेरों के पास नकली पिस्तौल थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, मकान पर किये अज्ञात हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर,

.

जब उन्हें एहसास हुआ कि पिस्तौल नकली है, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए और मौके से फरार हो गए। हालांकि जाते समय उनका पिस्तौल उनके पास रह गया, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.

यह भी पढ़ें : BJP ऑफिस में हुए अटैक के बाद हाईकोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हेडक्वार्टर को भेजा मेल, वर्किंग प्रधान ने किया बड़ा खुलासा,

.

Latest News