PTB Big न्यूज़ यूक्रेन : Russia Ukraine war के बाद वहां रह रहे विदेशी लोगों के लिए सुरक्षित निकलना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है / कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं जिसमें Indians Students भी शामिल हैं, साथ ही बड़ी संख्या में पाकिस्तान और अन्य देशों के नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं और किसी तरह सुरक्षित जान बचाकर निकलने की कोशिश में हैं /
भारत सरकार अपने लोगों को निकालने के लिए Operation Ganga चला रही है / यूक्रेन में तिरंगा के सहारे भारतीय नागरिक आसानी से दूसरे देशों में जा रहे हैं / खास बात यह है कि Pakistan के लोग जो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं वो भी वहां से निकलने के लिए अपने झंडे की जगह तिरंगा का सहारा ले रहे हैं और खुद को भारतीय बताकर वहां से निकल रहे हैं /
यूक्रेन से सुरक्षित स्वदेश लौटे लोगों ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि तिरंगे के सहारे वे यूक्रेन में सुरक्षित थे / दूसरे देशों के लोग भी तिरंगा लेकर सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे थे / एक छात्र ने बताया कि वहां पर आर्मी के लोगों से हमारी बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि आप अगर इंडियन हो तो आपको डरने की जरुरत नहीं, क्योंकि भारत और रूस का सब एक ही चीज है, आपसी दोस्ती है /
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लौटे छात्र ने बताया, इसके बाद हमने फटाफट तिरंगे की व्यवस्था की, जैसे ही हमारी बस आई तो हम लोगों ने बस के सामने दो तिरंगे को लगा दिया, ताकि हमें आसानी से जाने को मिल जाए और हमारी यह योजना काम कर गई क्योंकि उन्हें लगा कि ये भारतीय छात्र हैं तो उन्होंने हमें जाने दे दिया / एक अन्य छात्र ने बताया कि तिरंगे की व्यवस्था मैंने की थी / मैं भागकर बाजार से कलर स्प्रे लेकर आया / मैंने 6 कलर स्प्रे खरीदे, फिर मैं दूसरी दुकान पर गया और पर्दा लेकर आया और उसे काटा, फिर स्प्रे से तिरंगा बना डाला /





































