PTB Shocking न्यूज़ गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी एक कार से लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई / शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया / पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है /
बताया जा रहा है कि यह लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से मिला है / कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई /
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अलावा पूरे आश्रम को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है / पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है / घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है, जहां यह कार बीते कई दिनों से खड़ी थी /
पुलिस ने बताया कि कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने जब उस कार को खोल कर देखा तो उसके अंदर शव मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी / मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और आश्रम को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है /





































