PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के कक्षा तीसरी के प्रतिभावान छात्र सहजदीप सिंह ने एस.ओ.एफ. नैशनल साइबर ओलंपियाड की परीक्षा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा रैंक प्राप्त कर बढ़ाया स्कूल का मान,

Sahajdeep Singh a brilliant student of Class III of Cambridge International School Dasuha S.O.F. Raised the value of the school by getting the third rank internationally in the National Cyber Olympiad exam

 PTB News “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थी पाठ्यक्रम में उपलब्ध विषयों के साथ–साथ अन्य परीक्षाओं में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं,जिसका उदाहरण ओलंपियाड की परीक्षा का परिणाम है। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के छात्र ने एस.ओ. एफ. की साइबर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

साइबर ओलंपियाड की परीक्षा में कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के कक्षा तीसरी के छात्र सहजदीप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा रैंक तथा स्कूल स्तर पर पहला रैंक प्राप्त किया तथा इसके साथ–साथ 1000 रूपये का गिफ़्ट हैंपर, इंटरनैशनल ब्राँज़ मैडल तथा सर्टीफिकेट भी प्राप्त किया। सहजदीप के माता पिता ने अपने बच्चे की इस उपलब्धि पर स्कूल का भी आभार व्यक्त किया जहाँ उनके बच्चों को पढ़ाई के साथ–साथ अन्य कंपीटीटिव परीक्षाओं में भी आगे जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी परीक्षाएँ भविष्य में भी बहुत अनुभव प्रदान करती हैं।

स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने सहजदीप को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहने के लिए तैयार रहना चाहिए और इस प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेने से अतिरिक्त ज्ञान अर्जित करते रहना चाहिए क्योंकि भविष्य निर्माण में ऐसी परीक्षाएँ अहम भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी सहजदीप की इस उपलब्धि पर उसको तथा उसके माता पिता को शुभकामनाएँ दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने की कामना भी की और कहा कि कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा हमेशा अपने विदयार्थियों की प्रतिभा को निखारने में हमेशा प्रयत्नशील रहेगा।