PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए अपनी नई UPI 123Pay सर्विस आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है। इस क्रांतिकारी पहल का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन की पहुंच को महंगे स्मार्टफोन से आगे बढ़ाकर देश के आम नागरिकों तक पहुंचाना है। इस तकनीक के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने कम्पैटिबल फीचर फोन से पैसे ट्रांसफर करने और
.मर्चेंट को पेमेंट करने जैसी जरूरी UPI सेवाओं का निर्बाध इस्तेमाल कर सकेंगे। PhonePe की यह खास UPI 123Pay सर्विस पूरे भारत में सपोर्टेड डिवाइसेज पर उपलब्ध करा दी गई है। यह सर्विस पूरी तरह सुरक्षित SMS आधारित तकनीक के जरिए ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है, जिसके चलते सीमित 2G कनेक्टिविटी या बिना डेटा वाले दूरदराज के इलाकों में भी पेमेंट आसानी से हो जाएगी।
.
.
कंपनी के इस कदम से भारत के लगभग 20 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को सीधे डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, PhonePe UPI 123Pay फिलहाल HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के चुनिंदा मॉडल्स पर काम कर रही है। HMD ने स्पष्ट किया है कि यह सर्विस HMD 105 2G, HMD 110 2G के साथ-साथ Nokia 105 Classic,
.
Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield पर लाइव हो चुकी है। आने वाले महीनों में कई अन्य ब्रांड्स और नए फीचर फोन मॉडल्स में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। यूजर्स की सहूलियत के लिए PhonePe ने एक AI-आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है, जो अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में एक्टिवेशन की जानकारी और मदद प्रदान करती है।
.
.
इस सर्विस को शुरू करने के लिए यूजर्स को फोन में मौजूद ऐप में जाकर शर्तें स्वीकार करनी होंगी, अपना बैंक चुनना होगा और डेबिट कार्ड की डिटेल्स डालकर UPI PIN सेट करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही यूजर्स मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID के जरिए तुरंत पैसे भेज सकेंगे। जिन फीचर फोन्स में कैमरा मौजूद है, उनमें QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने की सुविधा भी दी गई है।
.






























