PTB News

Latest news
जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस

कनाडा में संगरूर की युवती की हत्या, जल्द मिलनी थी स्थायी नागरिकता

sangrur-woman-amanpreet-kaur-saini-murdered-in-canada-permanent-residency-expected-soon

.

PTB Sad न्यूज़ संगरूर : पंजाब से बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा गई संगरूर शहर की प्रेम बस्ती की 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की कनाडा के टोरंटो में हत्या कर दी गई। जैसे ही यह दुखद खबर उसके स्वजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन में अमनप्रीत को कनाडा की स्थायी नागरिकता (पीआर) मिलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो हो गई।

.

.

अमनप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह सैनी ने बताया कि उनकी बेटी वर्ष 2021 में पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। उसकी बड़ी बेटी पहले से ही वहां रह रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ अमनप्रीत नौकरी भी करने लगी थी व इस समय वह किसी अस्पताल में काम कर रही थी। 20 अक्टूबर को अमनप्रीत का घर पर आखिरी फोन आया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

.

.

अमनप्रीत के कत्ल के बाद उसकी बड़ी बहन को कनाडा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। थाना शंभू इलाके के अंतर्गत गांव राजगढ़ के सरपंच के पिता पर गांव के 26 वर्षीय नशे की हालत में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद सांसें चलती देख आरोपित ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए और सात से आठ जगह वार किए।

.

.

हमला 25 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे हुआ था, जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय भूला राम के रूप में हुई है। घटना के समय भूला राम की बहू संजना भी साथ में थी। पुलिस ने अजय कुमार निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

.