PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Share Market हरे निशान पर हुई Open, इस सेक्टर के शेयरों में हो रही ज्यादा खरीदारी,

stock-market-sensex-nifty-bse-nse-updates-27-october-fmcg-banking-share-price

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 700 अंक ऊपर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 26,000 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है।

.

.

NSE के मेटल, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। FMCG में मामूली गिरावट है। वहीं एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.27% ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई 2.10% ऊपर 50,337 पर कारोबार कर रहा है। यह पहली बार है जब निक्केई इस लेवल को क्रॉस किया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.95% ऊपर 26,409 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.04% चढ़कर 3,991 पर कारोबार कर रहा है।

.

.

24 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.01% ऊपर 47,207 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और S&P 500 में 0.79% तेजी रही। इसके साथ ही जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 29 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 तय किया है। IPO के जरिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। आपको यह भी बता दें कि 24 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 

.

.

कैश सेगमेंट में 621.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 173.13 करोड़ रुपए के नेट शेयर्स खरीदे। अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹244.02 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹33,989.76 करोड़ की नेट खरीदारी की है। सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

.