PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,

Family protests over suspicious death of school bus driver

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गुरु नानक पुरा इलाके में एक स्कूल बस चालक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और मिलीभगत के चलते यह घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह जालंधर मॉडल स्कूल में बस चालक था।

.

.

परिजनों का कहना है कि 6 तारीख को कुछ रिकवरी कर्मी उसे अपने साथ लेकर गए थे। वे उसे यह कहकर घर से ले गए कि हमीरा से एक बस लेकर वापस आना है। इसके बाद शमशेर घर नहीं लौटा। परिवार ने सुभानपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें जालंधर थाने भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि एसएचओ साहिल चौधरी ने भी पर्चा दर्ज करने से मना कर दिया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के कई स्कूलों सहित कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

.

परिवार का आरोप है कि रिकवरी कर्मी परमजीत ने कहा था कि वह शमशेर को जालंधर छोड़ देगा, लेकिन बाद में उसने नशा करने की बात कही। परिजनों ने साफ कहा कि शमशेर किसी भी तरह का नशा नहीं करता था और उनके पास उसे ले जाने की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर गाड़ी को रातों-रात जालंधर से लुधियाना पहुंचा दिया। जब परिवार पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा, तब उन्हें जानकारी दी गई कि

.

.

हमीरा के पास एक खाली प्लाट से शमशेर का शव बरामद हुआ है। मृतक की बहन ने बताया कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और अब भाई की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं परिजन बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि चार युवक शमशेर को कार में बैठाकर बटाला ले गए थे, जिसके बाद हमीरा के पास उसका फोन बंद हो गया। दूसरी ओर, इस मामले में एसीपी ने बताया कि शमशेर बशीरपुरा इलाके का रहने वाला था

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में घने कोहरे के बीच स्कूलों में आने को मजबूर हुए बच्चे, अभिवावकों ने रखी प्रशासन से मांग

.

और स्कूल बस चलाता था। ट्रांसपोर्ट नगर में उसकी मुलाकात रिकवरी एजेंट कर्मियों से हुई थी, जहां किसी गाड़ी को दूसरे व्यक्ति को सौंपना था। शमशेर गाड़ी लेकर आगे जा रहा था, जिसके बाद वह लापता हो गया। एसीपी के अनुसार आज सुभानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खाली प्लाट से शव बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।