PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, एक या दो बच्चे पैदा न करने की दी चेतावनी, किसको, जाने पूरा मामला,

bjp-mla-harish-poonja-from-udupi-seat-of-karnataka-warns-hindus-not-have-one-or-two-children-controversy-increases-big-news

.

.

PTB Political न्यूज़ दक्षिण कन्नड़ : कर्नाटक के उडुपी सीट से भाजपा विधायक हरीश पूंजा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर हिंदू सिर्फ एक या दो बच्चे पैदा करते हैं तो यह पर्याप्त नहीं होगा और भारत में मुस्लिम आबादी हिंदुओं से अधिक हो जाएगी। उन्होंने 7 जनवरी को बेलथांगडी तालुक के पेराडी में आयोजित अयप्पा दीपोत्सव धर्मिका सभा में यह बयान दिया था।

.

.

भाजपा विधायक पूंजा ने कहा, कुछ लोग सोचते हैं कि भारत में हिंदुओं की आबादी 80 करोड़ है और मुसलमानों की आबादी सिर्फ 20 करोड़ है। लेकिन, आपको दूसरी दिशा में सोचने की जरूरत है। हमारा मानना है कि मुस्लिम संख्या में कम हैं और वे कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’ लेकिन मुसलमान चार-चार बच्चे पैदा कर रहे हैं और हम (हिंदू) ज्यादातर एक या दो बच्चे पैदा करते हैं।

.

.

bjp-mla-harish-poonja-from-udupi-seat-of-karnataka-warns-hindus-not-have-one-or-two-children-controversy-increases-big-news

.

.

अगर 20 करोड़ मुसलमान चार-चार बच्चे पैदा करें तो उनकी आबादी 80 करोड़ होगी। हमारी आबादी घटकर 20 करोड़ हो जाएगी। पूंजा ने अपील की, एक बार जब मुस्लिम आबादी 80 करोड़ तक पहुंच जाती है और हिंदुओं की संख्या कम हो जाती है, तो क्या आप देश में हिंदुओं की दुर्दशा की कल्पना कर सकते हैं? आपको घर बैठकर सोचना चाहिए कि अगर इस देश में मुस्लिम बहुसंख्यक हो गए तो हिंदुओं की क्या दुर्दशा होगी।

.

.