PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को मिला ₹50,000 का एआईसीटीई प... एच.एम.वी. में स्टूडेंट लीडरशिप अवार्ड समारोह का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत एआई और भविष्य कौशल कार्यशाला 'शेपिंग टुमॉरो' के मा... राधा स्वामी सत्संग ब्यास पर लगे गंभीर आरोप, इस रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा कनाडा से पंजाबियों के लिए आई बड़ी ख़ुशख़बरी, इमिग्रेशन निमय में हुआ बदलाव फिर हुआ नाव हादसा, शादी की खुशियाँ मातम में बदली, 2 लोगों की मोत, 4 अब भी लापता बम धमाके के बाद जालंधर के कई स्कूलों को मिली धमकी भरी E-mail, BSF स्कूल को भी करावाया गया खाली, BJP के सीनियर नेता ने भेजा CM मान को "शुक्रराना यात्रा" बीच लीगल नोटिस, शुक्राना यात्रा के बीच IT कारोबारी पर पड़ी ED की रेड, बिक्रम मजीठिया ने CM मान के OSD पर लगाया गंभीर ... जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प...

BJP के सीनियर नेता ने भेजा CM मान को “शुक्रराना यात्रा” बीच लीगल नोटिस,

Senior BJP leader Tarun Chugh sends legal notice to CM Mann amid "Shukrarana Yatra".

PTB Big News पंजाब : पंजाब की राजनीतिक से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब धमाकों में भाजपा पर लगाए गए विवादित बयानों का कड़ा विरोध करते हुए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का नोटिस दर्ज किया है। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार-तार करते हुए, बिना किसी सबूत के भाजपा पर बम धमाकों का आरोप लगाया है। 

.

.

यही कारण है कि अब उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि, झूठी जानकारी फैलाने और सार्वजनिक अशांति भड़काने के प्रयास को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। चुघ का कहना है कि, ”मान साहब का बयान उनके अपने DGP के बयान के विपरीत है। जहां पंजाब पुलिस ISI और विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की बात कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक एजेंडा चलाने में व्यस्त हैं। सवाल साफ है-मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा कर रहे हैं या 

.

.

राष्ट्रविरोधी ताकतों को राजनीतिक कवर दे रहे हैं? एक ऐसे दिन, जब पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर अपनी वीर सेना के साहस और शौर्य का जश्न मना रहा है, मुख्यमंत्री मान द्वारा भाजपा जैसे एक लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी दल को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ना सिर्फ एक राजनीतिक झूठ नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जनादेश और विश्वास का अपमान है। उन्होंने कहा कि, भगवंत मान का यह बयान न केवल मानहानिकारक है बल्कि बेहद खतरनाक भी है। 

.

यह भी पढ़ें : शुक्राना यात्रा के बीच IT कारोबारी पर पड़ी ED की रेड, बिक्रम मजीठिया ने CM मान के OSD पर लगाया गंभीर इल्जाम,

.

ऐसे गैर-जिम्मेदार आरोप पंजाब में भ्रम, अविश्वास और सामाजिक अशांति पैदा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री को राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यदि 7 दिनों के भीतर भगवंत मान अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ आपराधिक और दीवानी, 

.

दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब पंजाब की जनता भी जानना चाहती है-सबूत कहां हैं? पंजाब आज नशे, बम धमाकों, गैंगस्टर नेटवर्क और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन भगवंत मान सरकार अपनी हर विफलता को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। पंजाब को ड्रामेबाजी नहीं, बल्कि जिम्मेदार शासन चाहिए।

यह भी पढ़ें : बम धमाके के बाद जालंधर के कई स्कूलों को मिली धमकी भरी E-mail, BSF स्कूल को भी करावाया गया खाली,

.

Latest News