PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

उत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्चों सहित 11 की हुई दर्दनाक मौत, PM-CM ने किया मुआवजे का ऐलान,

several persons electrocuted tamil nadu thanjavur during temple chariot procession

PTB Sad न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु के तंजावुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह हादसा मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के दौरान हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

तंजावुर पुलिस के मुताबिक, घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। मंदिर से रथयात्रा निकलने के बाद जब इसके मुड़ने की बारी आई तो ऊपर बिछे तारों के जाल की वजह से रथ को आगे नहीं ले जाया जा सका। हालांकि, जैसे ही रथ को पीछे किया गया, उसका संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया और और करंट पूरे रथ पर फैल गया। घटना में कुछ बच्चों की भी जान जाने की बात सामने आई है।

बताया गया है कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तंजावुर के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सेंट्रल जोन के आईजी वी बालाकृष्णन और तंजावुर की एसपी रवली प्रिया घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें रथ को पूरी तरह से जलते देखा जा सकता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दफ्तर की तरफ से इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने तंजावुर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है। यह मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।